Breaking News

23 दिनों बाद भी लूटपाट की नहीं हुई प्राथमिकी

रुकुन्दीपुर गांव में 30 अगस्त को ईंट भट्ठे से दिनदहाड़े भट्‌ठा मालिक लालबाबू राम के सामने दबंगों ने ट्रैक्टर लगाकर बलपूर्वक चार ट्रॉली ईंट की चोरी और लूटपाट की थी। मना करने पर मारपीट भी की गयी। मामले का लिखित आवेदन भट्ठे के मालिक ने दरौंदा पुलिस को दिया था। इसमें गांव के ही मनोज सिंह, मनीष सिंह, रूपेश सिंह, डिपुल सिंह सहित चार को आरोपित किया गया था। पीड़ित ने एसपी, डीआईजी, आईजी, अनुसूचित जाति जनजाति पटना आयोग को रजिस्ट्री से आवेदन भेजा है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार लिया जाएगा। इस मामले में गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cvHQRP

कोई टिप्पणी नहीं