Breaking News

स्मार्ट सिटी के तहत 10 करोड़ तक खर्च का नगर आयुक्त को मिला अधिकार

प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को स्मार्ट सिटी काे लेकर बैठक हुई। इसमें स्मार्ट सिटी के एमडी नगर आयुक्त को 10 करोड़ रुपए तक खर्च करने का अधिकार दिया गया। 10 करोड़ से अधिक और 50 करोड़ तक के खर्च का निर्णय एमडी व डीएम संयुक्त रूप से लेंगे। कमिश्नर ने नगर आयुक्त को स्मार्ट सिटी के कार्य में तेजी लाने के लिए एसपीवी गठन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।

पूर्व नगर आयुक्त के कार्यकाल में इसे लेकर आवेदकों का इंटरव्यू लिया गया था। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि जिन योजनाओं का टेंडर निकल गया है उन पर अविलंब कार्य शुरू कराएं। नगर आयुक्त ने बताया कि हाल में शहर की 3 सड़क व दो अन्य योजनाओं का शिलान्यास भी हो गया है। बैठक में मेयर सुरेश कुमार, डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hgsj8Z

कोई टिप्पणी नहीं