प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को ले डिस्कशन
सदर प्रखंड के बढ़ईयाबाग और करवंदिया में स्टोन क्यूरी परियोजना कुमन लिबर्टी नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में खनन क्षेत्र के मजदूरों की एक बैठक सोमवार को आयोजित की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पर फोकस करते हुए विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कोरोना महामारी में घर लौटे प्रवासियों के लिए सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के अनुसार लोगों को रोजगार मिला या नहीं इसका सर्वे भी किया गया।
मनरेगा के तहत कितने मजदूरों को काम मिला कितने वंचित रहे, आदि मजदूरों की समस्या और सरकार की पहल पर चर्चा की गई। मौके पर पीडीएस दुकानदार को आवंटित चावल, गेहूं, दाल, चना आदि के वितरण की स्थिति का सर्वे भी किया गया। इस कार्यक्रम में रमेश कोल, सविता पांडेय, सूरज प्रताप सहित कई मजदूर शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31JCDSh
कोई टिप्पणी नहीं