Breaking News

कंटेनमेंट जाेन में लगाए गए बांस बल्ले को क्षतिग्रस्त करने वाले को चिह्नित कर कार्रवाई करने का आदेश

अनुमण्डल पदाधिकारी दुर्गेश कुमार एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी निशित प्रिया ने पुलिस बल के साथ गुरुवार को मंझौल बाजार के कंटेन्मेंट जाेन का जायजा लिया। एसडीओ दुर्गेश कुमार ने कंटेन्मेंट जाेन में लगाए गए बांस बल्ले को क्षतिग्रस्त करने वाले को चिह्नित कर कार्रवाई करने का आदेश थाना प्रभारी को दिया। अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। लोगों को सोशल डिस्टेंसिनग को पालन करने का हिदायत दी।

वहीं कंटेन्मेंट जॉन में फैले गंदगी को लेकर व्यापारियों ने साफ कराने की मांग अधिकारियों से की। स्थानीय अवधेश साह ने बहुत दिनों से सैनिटाइजिंग नहीं होने की शिकायत अधिकारियों से की। डीएसपी निशित प्रिया ने लोगों से घरों में रहने की अपील की। साथ ही कहा कि आप घर में ही रहकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर इस महामारी से निजात पा सकते हैं। साथ ही थाना प्रभारी को लगातार कंटेन्मेंट जाेन में निगरानी करने का आदेश दिया। मौके पर बीडीओ कर्पूरी ठाकुर, सीओ राजीव रंजन चक्रवर्ती, ओपी अध्यक्ष सुबोध कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे।

भगवानपुर में 123 लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट, 2 पॉजिटिव
पीएचसी भगवानपुर द्वारा गुरुवार को काजी रसलपुर पंचायत के रघुनंदनपुर में एंटिजन किट से कोरोना टेस्ट किया गया। हेल्थ मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 123 लोगों का टेस्ट किया गया जिसमें से 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित व्यक्तियों को दवा का किट देकर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

चेरियाबरियारपुर में 206 लोगों की कोरोना जांच में मिले 08 पॉजिटिव

पीएचसी समेत प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को कुल 206 संदिग्धों केे कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जिसमें कुल 08 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं । जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी डॉ पृथ्वीराज ने बताया कि पीएचसी के अलावे सकरौली में कैंप लगा कर कोरोना संक्रमण की रैंडम जांच की गई। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। सभी लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों में रहकर ही कोरोना को मात दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Order to take action by marking the bamboo bat damaged in the Containment jan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30SHujF

कोई टिप्पणी नहीं