Breaking News

दियारा व टाल इलाके में होगी बड़े पैमाने पर कोरोना जांच

आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को दियारा के इलाके, टाल क्षेत्र और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में सैंपल की जांच कराने का आदेश दिया गया है। कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को लेकर निरंतर उच्चस्तरीय समीक्षा हो रही है। टेस्टिंग संख्या और क्षमता काफी बढ़ रही है। इसके कारण क्षेत्र चिह्नित होने से कंटेनमेंट में आसानी हो रही है। पॉजिटिविटी रेट में लगातार कमी आ रही है, जबकि रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
कार्यस्थलों पर मास्क लगाना अनिवार्य

उन्हाेंने बताया कि इस दिशा में जिला प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव में मास्क का प्रयोग काफी प्रभावी हुआ है। इसलिए मास्क के उपयोग पर लगातार बल दिया जा रहा है। कार्यस्थलों पर अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग हो, इस पर विशेष ध्यान दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं और अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों की मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। रोजगार के लिहाज से अभी तक 5 लाख 58 हजार 788 योजनाओं में 13 करोड़ 90 लाख से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है।

10.21 लाख बाढ़पीड़ित परिवारों को दी गई मदद
आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव एम.रामचंद्रु डू ने बताया कि अब तक बाढ़ प्रभावित 10 लाख 21 हजार 705 परिवारों के बैंक खाते में प्रति परिवार 6000 रुपए के हिसाब से 613.02 करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं। अभी भी 1333 पंचायतों में 83.60 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। समस्तीपुर में 5 और खगड़िया में 1 राहत शिविर में 5186 लोग रह रहे हैं जबकि 198 कम्युनिटी किचेन में प्रतिदिन 1 लाख 60 हजार 661 लोग भोजन कर रहे हैं।
मास्क नहीं पहनने वाले 3394 लोगों पर जुर्माना
अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मास्क नहीं पहनने वाले 3394 व्यक्तियों से 1 लाख 69 हजार 700 रुपए जुर्माना वसूला गया है। इस दौरान 1 एफआईआर दर्ज कर 403 वाहनों को जब्त किया गया है। साथ ही 12 लाख 12 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gsd4JA

कोई टिप्पणी नहीं