Breaking News

मीरगंज एपीएचसी में भी होगा कोरोना जांच

कोविड-19 की जांच को लेकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें लोगों की कोरोना की जांच की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ज्वाला कुमार ने बताया कि यह शिविर सुबह 11 बजे से लेकर अपराहन 2 बजे तक कार्य करेगा।

उन्होंने नगर वासियों से अपील की है कि वे इस मौके का फायदा उठाएं और नि:शुल्क कोरोना जांच कराकर स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें। बताते चलें कि इसके पहले भी शहर में कोरोना जांच को लेकर शिविर का आयोजन किया जाता रहा है पर अब यह स्कूलों में नहीं करा कर एपीएचसी में कराया जा रहा।
436 लोगों की हुई कोरोना की जांच
बैकुंठपुर| प्रखंड के कुल 22 पंचायतों में हेल्थ सब सेंटरों पर कैंप लगाकर कोरोना संक्रमण की जांच की गई। प्रभारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कैंप में 436 लोगों का सैंपल लेकर जांच किया गया। जांच के दौरान सभी लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। जांच के दौरान डॉ शशिशेखर, डॉ कुमार निशांत, डॉ आफताब आलम स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32BSlyd

कोई टिप्पणी नहीं