Breaking News

नए एसडीओ अशोक कुमार मंडल ने पदभार ग्रहण किया

बेनीपट्टी के नए अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में अशोक कुमार मंडल ने गुरुवार को निवर्तमान एसडीओ मुकेश रंजन से अपना पद्भार ग्रहण किया। निवर्तमान एसडीओ मुकेश रंजन का तबादला बेनीपट्टी से पटना सिटी एसडीओ के रूप में हुआ है। जबकि एसडीओ अशोक कुमार मंडल समस्तीपुर सदर से बेनीपट्टी आए हैं। पद्भार ग्रहण करने के पश्चात बेनीपट्टी के नए एसडीओ अशोक कुमार मंडल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को भयमुक्त, स्वच्छ व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता सूची में शामिल है। सरकार की योजनाओं को सफलीभूत करना व सामान्य कार्यों सहित अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।

वहीं निवर्तमान एसडीओ मुकेश रंजन ने कहा कि बेनीपट्टी अनुमंडल भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवस्थित है। यह अनुमंडल क्षेत्र विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती, कालिदास, गिरजा स्थान, महाकवि बाबा विद्यापति की धरती है। जिस प्रकार उन्हें यहां के लोगों ने अपना प्यार व सहयोग दिया वह अविश्वमरणीय रहेगा। इस मौके पर डीसीएलआर शिवकुमार पंडित, रजिस्ट्रार ऋषिकेश शाहपुरी, सीओ पल्लवी कुमारी, बेनीपट्टी के एमओ इंद्रजीत कुमार आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New SDO Ashok Kumar Mandal takes charge


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lqx8Qs

कोई टिप्पणी नहीं