Breaking News

पचमढ़ी में मौसम हुआ सुहाना, पर्यटक पहुंचे, धूपगढ़ में नजर आए बायसन

इन दिनों पहले स्टेशन पचमढ़ी का मौसम खुशगवार बना हुआ है। नमी से भरे बादलों ने पचमढ़ी को अपने आगोश में ले रखा है यही कारण है कि लगभग पांच माह बाद हिल स्टेशन टूरिस्ट की चहल-पहल से आबाद है। शुक्रवार से रविवार तक यहाँ सैकड़ों टूरिस्ट मौसम का आनंद लेने के लिए आए। पचमढ़ी की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ इन दिनों बादलों से घिरी हुई है। धूपगढ़ जाने का 10 किलोमीटर लंबा रास्ता बादलों से भरा हुआ है।

बादलों के बीच से होकर धूपगढ़ पहुंचना और वहां घूमना सैलानियों को बहुत पसंद आ रहा है। नरसिंहपुर से आए प्रियंक नेमा, भोपाल से आए पुनीत खाड़े ने बताया हमें मालूम है बारिश में यहां का मौसम इतना ही खूबसूरत रहता है इसीलिए हम आए हैं। नागपुर से आए विशाल कटारे ने बताया हमने धूपगढ़ में बायसन भी देखें।

होटलों में सैलानियों की भीड़ : एमपी टूरिज्म के पचमढ़ी रीजन प्रबंधक एयू खान ने बताया कि एमपी टूरिज्म की सभी एक दर्जन यूनिट टूरिस्ट के लिए खोल दी गई हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी सभी सावधानियों का पालन किया जा रहा है। थर्मल स्कैनिंग के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया पचमढ़ी की निजी होटल में अभी पूरी तो नहीं खुली हैं लेकिन जो होटल खुली हैं उनमें भी टूरिस्ट बड़ी संख्या में नजर आए।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी के एसडीओ सजीव शर्मा ने बताया कि बायसन पठारी घने जंगल में रहता है। बारिश में कीचड़ या दलदल में इसके खुर खराब होने लगते हैं इसलिए यह ऊंचे स्थान में आ जाता है। पचमढ़ी के धूपगढ़ इलाके में बारिश के दौरान बायसन अक्सर दिखाई देते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y9bh5Z

कोई टिप्पणी नहीं