लालटेन वाली बदहाली से बाहर आया, लेकिन पुराने मुहावरों में ही अटके हैं लालू
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार छप्पड़-फूस-लालटेन वाली बदहाली से बाहर आ गया है। लेकिन, लालू प्रसाद पुराने मुहावरों में अटके हैं। शुक्रवार को ट्वीट कर मोदी ने कहा कि लालू को वे दिन याद आ रहे हैं, जब न स्कूल में पढ़ाई होती थी, न अस्पताल में दवाई मिलती थी, लेकिन उनके आवास पर नाच भी होता था और कुर्ता फाड़ होली भी होती थी।
बिहार की सड़कें जर्जर थीं, लेकिन अलकतरा घोटाला करने वाले आलीशान मकान में रहते थे। मोदी ने कहा कि आज बिहार चरवाहा विद्यालय के दौर से आगे निकल कर युवाओं को आइआइआइटी, निफ्ट, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी उपलब्ध करा रहा है। महा सेतु और फोरलेन सड़कों का संजाल विकसित हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gZOP6T
कोई टिप्पणी नहीं