Breaking News

नड्‌डा आज दिल्ली में बिहारी सांसदों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति बनाएंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा शनिवार को दिल्ली में बिहार के सांसदों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। पार्टी ने इसके लिए सभी सांसदों को विधिवत सूचना दे दी है और उनसे हर हाल में बैठक में शिरकत करने को कहा गया है। बैठक में बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। नड्‌डा सांसदों से उनके क्षेत्रों में पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों का फीडबैक भी लेंगे। साथ ही जीत के लिए उनके सुझाव भी।
उन्होंने लॉकडाउन के बाद बिहार आने की घोषणा की है। बिहार में 6 सितंबर तक लॉकडाउन है। लिहाजा नड्डा दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटे हैं। नड्‌डा पिछले चार दिनों से बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में बैठक कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्रियों के अलावा वरीय नेताओं के साथ भी इस मुद्दे पर बैठकें की हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nadda will meet with Bihari MPs in Delhi today and formulate election strategy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jpSkEg

कोई टिप्पणी नहीं