Breaking News

अपराधियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने वाला संदीप यादव गिरफ्तार

गम्हरिया प्रखंड के जदयू अध्यक्ष अशोक कुमार यादव की हत्या मामले में शामिल एक और अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड के उद्भेदन में जुटी टीम के सदस्यों ने सोमवार की सुबह आरोपी को गम्हरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा। अपराधी से पूछताछ की जा रही है। एसपी संजय कुमार ने हत्याकांड में शामिल जगवनी निवासी उधो यादव के पुत्र संदीप कुमार यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि टीम काम कर रही है। सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार संदीप पर अपराधियों को पनाह देने का आरोप है।
अनुसंधान के दौरान पता चला है कि अशोक कुमार यादव की हत्या के दिन यानी 11 अगस्त को संदीप के दरवाजे पर ही हत्या के षडयंत्र में शामिल सभी अपराधियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। इतना ही नहीं मोबाइल कॉल डिटेल से पता चलता है कि संदीप ने सभी अपराधियों को बुला-बुलाकर खाना खिलाया था। इसके बाद शाम ढलते ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। एसपी का मानना है कि संदीप को हत्या के षडयंत्र की सारी जानकारी है। पूछताछ के दौरान संदीप ने एसपी के सामने हत्या से जुड़े कई राज भी उगला। अनुसंधान की दृष्टि से जिसका खुलासा नहीं किया जा सकता है।
ज्ञात हो कि अशोक हत्याकांड में शामिल 12 षडयंत्रकारियों में से पुलिस ने गौरीपुर के सूरज दास और प्रह्लाद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को संदीप की गिरफ्तारी अनुसंधान की दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h74D7J

कोई टिप्पणी नहीं