अलग-अलग क्षेत्रों में हुई मारपीट में कई जख्मी
नगर के अहिरानी टोला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया किया गया। घायलों में गीता देवी, लाल वचन यादव, अशोक यादव, मुरलीधर यादव, लड्डू यादव, गुड्डू यादव व हुसैन मियां शामिल हैं। चिकित्सक डा. केबीएन सिंह ने बताया की प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सभी खतरे से बाहर हैं। वहीं, दूसरी ओर लौकरिया थाना के जयनगर में हुई मारपीट में उमेश राम, धुरपति देवी, निर्मला देवी, अशोक राम, बिकाऊ राम आदि घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EdEaGW
कोई टिप्पणी नहीं