आरा में बेखौफ अपराधियों ने सीवान के कारोबारी को मारी गोली, रंगदारी नहीं देने पर किया मर्डर
बिहार के आरा जिले में बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर सीवान के सब्जी कारोबारी की हत्या कर दी। घटना चांदी थाना क्षेत्र के अखगांव के पास की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कारोबारी की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। मृतक सीवान के नबीगंज थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र प्रसाद का बेटा बुटन कुमार है जो पेशे से सब्जी कारोबारी था।
घटना के संबंध में पिकअप ड्राइवर ने बताया कि हमलोग सासाराम से सब्जी खरीदकर सीवान लौट रहे थे। इस दौरान आरा में खनगांव मोड़ के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने गाड़ी रुकवाकर रंगदारी मांगी। पैसा देने से इनकार करने पर बदमाशों ने कारोबारी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
चांदी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल कारोबारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ड्राइवर का कहना है कि कारोबारी सब्जी खरीदने के लिए अक्सर सासाराम जाता था। शनिवार सुबह 9 बजे वह सीवान से निकला था और देर रात हमें सूचना मिली कि उसे गोली मार दी गई है। ड्राइवर के बयान पर तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g30RuX
कोई टिप्पणी नहीं