विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की
प्रखंड क्षेत्र में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना शुरू है। कोरोना को देखते हुए पहले ही से प्रशासन ने जुलूस व पंडाल पर रोक लगा रखी है। पूजा के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बिना किसी शोर के भगवान गणेश पूजा की गई। इस मौके पर कलश यात्रा भी निकाली जाती थी जो इस बार देखने को नहीं मिला।
रविवार को बीडीओ महेश्वर पंडित व सीओ पंकज कुमार, सकरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार और पंडौल थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। सकरी स्थित कोसी प्रोजेक्ट परिसर में गणेश पूजनोत्सव शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। लोगों ने बप्पा से महामारी को दूर करने की प्राथर्ना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j4Oh00
कोई टिप्पणी नहीं