Breaking News

बीएओ ने कृषि कर्मियों को हर खेत में जल सर्वे करने का दिया निर्देश

बगहा 2 प्रखंड के कृषि भवन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी पृथ्वी चंद ने कृषि कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने हर खेत जल सर्वे की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि प्रखंड में किसी भी पंचायत में अब तक हर खेत जल सर्वे कार्य का शुरुआत नहीं हुआ है। कृषि कर्मियों ने बताया कि कर्मियों को सर्वे कार्य को लेकर अब तक कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। प्रशिक्षण के अभाव में कर्मी अपने को सर्वे कार्य में करने से में असमर्थता जता रहे हैं। बीएओ ने बताया कि सर्वे कार्य शीघ्र शुरू करने को लेकर प्रखंड के किसान सलाहकार एटीएम, बीटीएम को आवश्यक निर्देश दिया गया है। किसान सलाहकार संघ के लोगों ने अपने को गैर तकनीकी कर्मी बताते हुए कार्यों को से दूर रखने की भी बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/347BWnt

कोई टिप्पणी नहीं