74वीं स्वाधीनता दिवस की तैयारी पर बैठक में हुई चर्चा
प्रखंड मुख्यालय में 74वीं स्वाधीनता दिवस की तैयारी के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक आहुत की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बीडीओ निरंजन कुमार ने की। उन्होंने वैश्विक कोरोना महामारी के संक्रमण में लगातार वृद्धि होने से स्वाधीनता समारोह में लोगों की अनावश्यक भीड़ नहीं हो इसके लिए सावधान रहने की अपील की। राष्ट्रीय ध्वजारोहण में उपस्थित सभी मास्क पहनकर, सामाजिक दूरी का अनुपालन करें।
कम से कम लोग इस समारोह में सम्मिलित हो, इसका ध्यान रखने की पहल की जरूरत है। प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित कार्यालय तथा शैक्षणिक संस्थानों में सर्वसम्मति से ध्वजारोहण का समय निर्धारित किया गया। प्रखंड कार्यालय में पूर्वाह्न 8.55 बजे, साक्षर भारत कार्यालय में 9.00 बजे, बालविकास परियोजना कार्यालय में 9.05 बजे, मनरेगा कार्यालय में 9.10 बजे, बीआरसी भवन में 9.15 बजे, थाना परिसर 9.25 बजे, पीएचसी परिसर में 9.35 बजे, कस्तुरबा गांधी बालिका स्कूल 9.45 बजे, राधा देवी कन्या स्कूल 10.00 बजे तथा पंचायत भवन पर 10.15 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व समारोह को सादगीपूर्ण तरीके से मनाने का पत्र जारी किया गया है। इससे लोगों में खुशी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E0P0QC
कोई टिप्पणी नहीं