Breaking News

उसरी में लगा कोरोना जांच शिविर 305 लोगों का लिया गया सैंपल

प्रखंड क्षेत्र के उसरी बाजार में कोरोना सैंपल देने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार के लोग स्वतः चिकित्सा कर्मियों के सामने कैंप में आकर कोरोना जांच हेतु सैंपल देने के लिए लाइन लगाकर खड़े हो गए। हालांकि इस दौरान गांव के वार्ड सचिव राकेश कुमार के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को कैंप तक पहुंचने के लिए आग्रह किया जा रहा था।

फिर भी बाजार वासियों के द्वारा कोरोना जैसे गंभीर छुआछूत बीमारी को लेकर उत्सुकता से लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नंद बिहारी शर्मा ने बताया कि, उसरी बाजार के वासियों से लोगों को सीख लेना चाहिए। वैश्विक महामारी में यहां के लोग स्थिति को समझते हुए सहयोग पूर्ण रवैया से अपने एवं परिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट दिया।

प्रखंड के एकमात्र लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार के द्वारा 305 लोगों का रैपिड एंटीजन के माध्यम से लोगों का सैंपल इकट्ठा किया गया। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डाॅ. नंदबिहारी शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस को रोकना है तो सभी लोग जांच कराएं। साथ ही इसके लिए लोगों को जागरूक भी करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते चिकित्सा कर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kFdpvU

कोई टिप्पणी नहीं