बिहार के सभी 243 सीटों पर होगा हमारा कब्जा, तेज-तेजस्वी की सरकार बनाने को बेकरार है जनता: तेजप्रताप
राजद नेता तेजप्रताप यादव ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर हमारा कब्जा होगा। महागठबंधन के सभी प्रत्याशी जीत का सेहरा पहनेंगे। बिहार की जनता चुनाव के लिए तैयार हो चुकी है और रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लिया है। लोगों ने मन बना लिया है कि एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और तेज-तेजस्वी की युवा सरकार बनाएंगे। इस सवाल पर कि एनडीए ने 220 सीटों का दावा किया है, तेजप्रताप ने कहा कि हम सभी 243 सीट लेकर आएंगे। तेजप्रताप रविवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे थे जहां उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
तेजप्रताप ने कहा कि लालू यादव ने चुनाव को लेकर टिप्स दिए हैं। पार्टी सर्वे करा रही है और मजबूत कैंडिडेट को ही टिकट दिया जाएगा। ऐसे किसी को टिकट नहीं दिया जा सकता है। कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात हो रही है और सभी सीटों पर चर्चा हो रही है। राजद नेता ने कहा कि चुनाव का माहौल है और कई उम्मीदवार जो चुनाव लड़ना चाहते हैं उनसे मुलाकात हो रही है। जो पढ़े लिखे नौजवान हैं और अपने क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें टिकट दिया जाएगा। संगठन में पिछले 15-20 सालों से काम करने वालों को भी पार्टी वेटेज देगी।
लालू से मिलकर लौटे हैं तेजप्रताप
तेजप्रताप पिछले दिनों अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने रांची गए थे। उन्होंने लालू से विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इसके अलावा सीट को लेकर भी विस्तार से बात हुई। सूत्रों के मुताबिक तेजप्रताप इस बार महुआ सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। किसी सेफ सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर लालू से उनकी बात हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qz3aeO
कोई टिप्पणी नहीं