पप्पू ने की मांग, राजद और एनडीए दोनों अपने अपने 15 वर्षों के काम पर श्वेतपत्र जारी करे
सत्ता पक्ष जनता की जान खतरे में डाल विधानसभा चुनाव कराने को आतुर है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने जब सरकार को आईना दिखाया तो उन पर हमला शुरू कर दिया गया है। पिछले 30 वर्षों से बिहार का शासन संभाल रहे राजद और एनडीए, दोनों अपने-अपने 15 वर्षों के काम पर श्वेत पत्र जारी करे। अब बिहार का नेतृत्व किसी दलित या महादलित समुदाय का नेता ही कर सकता है।
जाप (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है। वह नया विकल्प चाहती है। उन्होंने कांग्रेस से आग्रह किया कि वह मीरा कुमार को आगे लाए और राज्य की जनता के सामने नया विकल्प प्रस्तुत करे। उन्हाेंने रंजन कुमार, नन्द सहनी, अमित कुमार, शंकर राय, शर्मिला देवी, एमडी कलीमुल्ला समेत कई युवाओं और नेताओं को जाप की सदस्यता दिलाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l0b1zZ
कोई टिप्पणी नहीं