Breaking News

15 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

थाना क्षेत्र के आलमनगर उत्तरी पंचायत के गनियारी टोला से छापेमारी के दौरान पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला थी कि गनियारी में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। फिर पुलिस पदाधिकारी रविंद्र राय के नेतृत्व में बुचो साह, अमित कुमार हिमांशु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब बरामद की लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q3KSlQ

कोई टिप्पणी नहीं