Breaking News

नदी में डूबकर 13 वर्षीय बच्ची की मौत

सदर प्रखंड के बकौर पंचायत वार्ड 13 निवासी नाजमा प्रवीण (13)की नदी में डूबने से शनिवार को मौत हो गई। जानकारी अनुसार मृतका नाजमा सुबह 9 बजे घास काटने के लिए खेत की ओर जा रही थी। वार्ड 13 सिहे बस्ती तक जाने वाली रोड में बने अर्धनिर्मित पुल के किनारे पैर फिसल जाने के कारण नहर में गिर गई। बच्ची को डुबते देख बचाने गए मो. मकसूद आलम नहर में उतरे, लेकिन पानी अधिक होने के कारण नहीं बचा पाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर के उपर दो साल पूर्व पुल बनने का कार्य शुरू किया गया था। लेकिन उसे बिच मेें ही आधा अधूरा छोड़ दिया गया। जिस वजह से आये दिन पुल के समीप दुर्घटना होते रहती है। कई बार स्थानीय लोगों द्वारा विभाग एवं पंचायत के मुखिया से शिकायत भी की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hJG40U

कोई टिप्पणी नहीं