Breaking News

आवास कर्मी 1 से 3 तक अवकाश पर

राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले के सभी आवास कर्मी तीन दिन के लिए सामूहिक अवकाश करेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने कहा कि जिले के ग्रामीण आवास सहायक, लेखा सहायक व ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक वेतनमान व सेवा स्थायी करने की मांग को लेकर एक से तीन सितम्बर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार के सभी महत्वपूर्ण कार्य एवं महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजना को सफलता पूर्वक पारदर्शी ढ़ंग से संपादित करते आ रहे हैं। बावजूद सरकार द्वारा इन कर्मियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के कई विभागों में कार्यरत कर्मियों को उनके शैक्षणिक योग्यता और कार्यानुभव पर अंक तथा अधिकतम उम्र सीमा को शिथिल कर वेतनमान के साथ-साथ सेवा स्थायी किया जा चुका है। लेकिन आवास कर्मियों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों के सेवा नियमितिकरण करने के लिए उच्च स्तरीय समिति की अनुसंशा को बिहार मंत्रिमंडल द्वारा की गई स्वीकृति को सीएम द्वारा गांधी मैदान में 15 अगस्त 2018 को ही घोषणा की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jE5M7V

कोई टिप्पणी नहीं